ओडिशा के सुंदरगढ़ शहर में एक घर में संदिग्ध खाद्य पदार्थ मिलने के बाद उत्पन्न तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। गुरुवार शाम 6 बजे से पूरे शहर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 163 भी लागू कर दी गई है।