घरेलू शेयर बाजार में बढ़त का दौर मंगलवार को भी जारी है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर एक समय बीएसई सेंसेक्स 101.29 या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,900 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 19.20 अंक की बढ़त के साथ 25,985.25 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।