दिल्ली से पटना लौटने के बाद पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब महज छह सीटें मिलने पर सवाल किया तो मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम को महज एक सीट मिली थी, तो हम नाराज़ थे क्या? इस बार छह सीटें मिली हैं, आलाकामन का निर्देश है। हमलोग संतुष्ट हैं। कोई शिकवा-शिकायत नहीं है।