इंडिया अंडर-19 और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार, 5 जनवरी को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 25 रनों से जीत हासिल की थी।