भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 26 दिसंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी निगाहें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करने की होंगी।