भारतीय मेंस हॉकी टीम के उप-कप्तान हार्दिक सिंह के नाम की अनुशंसा इस साल मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार के लिए की गई है, जबकि शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और डेकाथलीट तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए दिए गए हैं। चयन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।