सीएम रेखा गुप्ता ने आगे बताया, "एहतियात के तौर पर पास की इमारत को खाली करा लिया गया है. फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सभी संबंधित एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं.