भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार को पठानकोट के माधोपुर में बलिदानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक एकता स्थल से यात्रा का आगाज करेंगे। यह यात्रा 30 सितंबर तक चलेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता नशे के खिलाफ जन जागरूकता की अलख जगाएंगे।