शिक्षक दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में प्रदेश के 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में 76 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार और पांच शिक्षकों को मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।