समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को परिवार के साथ अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर तंज कसते हुए कहा, "बहुत देर कर दी हुजूर आते-आते, अब ट्रेन छूट गई।"