रविवार की शाम गोमती नगर का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। पत्रकारपुरम चौराहे के पास दो गुटों में हुई मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दबंगों ने पहले लाठी-डंडों से मारपीट की और फिर पुलिस की मौजूदगी के बाद भी दोबारा आकर खुलेआम फायरिंग कर दी।