पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में रौनक है और शहर रोशनी से नहाए हुए हैं। लोगों ने पटाखे जलाकर और दीये जलाकर त्योहार मनाया। नेताओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। सीमा पर जवानों ने भी दीये जलाकर दिवाली मनाई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।