जनपद के कुशलिया में सरकारी जमीन पर लगभग 30 साल पहले बने मदरसे को जिला प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की ओर से कार्रवाई से पूर्व एलान किया गया कि उक्त मदरसा रास्ते की जमीन पर बनाया गया है। यह मदरसा करीब 880 वर्गमीटर की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करके बनाया गया था।