दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के फ्रेंचाइजी जिम '24HS फिटनेस' पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। वारदात के बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 'अनिल पंडित ग्रुप' ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है।