दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री और कमांडो दस्तों ने परेड में हिस्सा लिया। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और इसी तरह भव्य परेड का आयोजन होगा।