भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत पात्र मतदाताओं को सूची में अपना नाम जुड़वाने और मौजूदा विवरण में सुधार कराने का अवसर मिलेगा।