कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। वहीं, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने हादसे को लेकर सवाल उठाए और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे की मांग की है। ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने भी घटना पर नाराजगी जाहिर की।