बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के शासनकाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मयमनसिंह में कपड़ा कारखाने के मजदूर दीपू चंद्र दास की निर्मम हत्या के विरोध में मंगलवार को देशभर में जनाक्रोश भड़क उठा। दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई, भोपाल और हैदराबाद तक सड़कों पर जनता का गुस्सा देखा गया।