दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई द्वारा पेश किए गए पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन आरोपियों में मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे शामिल हैं। सभी को 2 जून तक जेल में रहना होगा।