छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने काले कपड़े पहनकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।