संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन NEET पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा विवाद जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने दोनों सदनों में जोरदार हंगामा किया, जिसके बाद कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इस सत्र में मोदी सरकार कई अहम बिल पेश करने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बना चुका है।