प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दौरान पुलिस लाइन से नमो घाट तक करीब 7 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जुटे और पीएम मोदी के काफिले पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए।