प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर बोलना उनके लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने कहा कि शेरों की धरती इथियोपिया आकर उन्हें अपनेपन का एहसास हुआ, क्योंकि उनका गृह राज्य गुजरात भी शेरों के लिए जाना जाता है।