देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 151वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के सरदार पटेल चौक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में भी सरदार पटेल को नमन किया।