ऊंची तनख्वाह वाली नौकरी से शुरू हुआ सफर प्रशासन की सबसे प्रतिष्ठित कुर्सी तक पहुंचा और फिर उसी कुर्सी को छोड़कर अब एक नई राह पर निकल पड़ा है। यह कहानी है दिव्या मित्तल की आइआइटी दिल्ली की छात्रा, आईआईएम बेंगलुरु की प्रबंधन विशेषज्ञ, लंदन में मैनेजमेंट कंसल्टेंट और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी।