मुंबई पुलिस ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में निकाले गए ‘विराट गर्जना मोर्चा’ के आयोजकों के खिलाफ कथित तौर पर आवश्यक अनुमति के बिना मार्च निकालने पर FIR दर्ज की है। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाराष्ट्र में SIR को रद्द करने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।