उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत 29 सितंबर से नामांकन शुरू होगा, जबकि 16 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।