महाराष्ट्र के सातारा जिले की फलटण तहसील में एक 28 वर्षीय महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर गोपाल बदाने समेत दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आत्महत्या करने से पहले महिला डॉक्टर ने अपनी हथेली पर दोनों आरोपियों का नाम लिखा था।