मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और चुनाव आयोग के कामकाज के खिलाफ शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ता भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन करने उतरे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और दिल्ली पुलिस के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।