नितिन नवीन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार हैं, जिससे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।