गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मेहनती किसानों की पीढ़ियों ने हमारे देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया है।