असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज (9 अप्रैल) सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राज्य की सभी 126 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली NDA और गौरव गोगोई की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है।