मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक बड़ी और दुखद खबर आ रही है। घट्टिया तहसील के कलुआहेड़ी गांव में एक 3 साल का बच्चा खेलते समय खुले बोरवेल में समा गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुँच चुकी है और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है।