स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राज्य के कई जिलों में बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान (सर्च ऑपरेशन) शुरू किया है। कश्मीर घाटी के सोपोर में रविवार को प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े नेटवर्क और हालिया आतंकी गतिविधियों के खिलाफ 26 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।