गैस आपूर्ति में बाधा के बीच उत्तर प्रदेश में एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग की टीमों ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर अवैध स्टॉक और घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को पकड़ा है।