सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि केंद्र सरकार जाति जनगणना नहीं कराती है तो यूपी में सपा की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना के बाद लोगों को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा।