महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि बीजेपी की सोच सामंती, संकीर्ण और तंग है. महिला आरक्षण ध्यान भटकाने की कोशिश है. आधुनिक महिलाओं के साथ इनकी सोच ठीक नहीं है. बीजेपी की राजनीति दरारवादी है. ये बीजेपी की बदनीयत की बड़ी हार है.