संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले रविवार को दिल्ली स्थित संसद भवन एनेक्सी में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हंगामा देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को बैठक में आमंत्रित किए जाने के विरोध में कांग्रेस, सपा, द्रमुक और आप समेत पूरे विपक्ष ने बैठक से वॉकआउट कर दिया।