संसद में जारी गतिरोध सोमवार को खत्म होने के आसार हैं। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह संसद में मौजूद रहेंगे और दो अहम विधेयक खुद पेश कर सकते हैं।सोमवार को कुल चार बिल पेश किए जाने की जानकारी है, जिनमें केरल का नाम ‘केरलम’ करने से जुड़ा बिल और सहकारिता से संबंधित विधेयक शामिल हैं।