पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव का ऐलान होने वाला है। इससे पहले राज्य में चल रहे एसआईआर को लेकर ममता बनर्जी की सरकार और चुनाव आयोग में तल्खी चल रही है। एसआईआर के सिलसिले में ही सोमवार को ममता बनर्जी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने पहुंची हैं।