ममता बनर्जी की पार्टी TMC में राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती नजर आ रही है। नॉर्थ कोलकाता के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। इस बैठक में बागी सांसद शताब्दी रॉय की मौजूदगी ने मामले को और चर्चा में ला दिया है।