ओडिशा विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंधमाल जिले के बालिगुड़ा स्थित आईटीडीए के सहायक कार्यपालक अभियंता बैकुंठनाथ बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान उनके पास करोड़ों रुपये की कथित अघोषित संपत्ति मिलने की बात सामने आई है।