बिहार विधान परिषद चुनाव में एक बार फिर बिना मतदान के ही सभी 10 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (आर) और आरजेडी के सभी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। इस चुनाव के बाद निशांत कुमार और भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह भी विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं।