बिहार में पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन को लेकर छात्रों को बड़ी राहत मिली है। सरकार ने फैसला किया है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी FIR और कानूनी नोटिस वापस लिए जाएंगे। बिहार सरकार ने गिरफ्तार लोगों को रिहा करने और किसी भी तरह की आपराधिक कार्रवाई नहीं करने का ऐलान किया है।