चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में NDA ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च कर रही है। इसी कड़ी में आज बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बिहार के भागलपुर में पदयात्रा निकाली गई, जिसमें NDA के तमाम नेता शामिल हुए।