वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी किया। "सुरक्षित असम, विकसित असम" के ध्येय के साथ जारी इस घोषणापत्र में 31 मुख्य वादे किए गए हैं, जिनमें घुसपैठ पर लगाम, यूसीसी (UCC) और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है।