केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का नेतृत्व किया। इसका मकसद विपक्षी 'इंडी' (INDI) गठबंधन द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ फैलाए जा रहे नैरेटिव का जवाब देना था। पदयात्रा के दौरान शाह ने राष्ट्रीय ध्वज थाम रखा था।