भारत मंडपम में आयोजित 'India AI Impact Summit 2026' में यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन के खिलाफ आज दिल्ली की सड़कों पर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से माफी की मांग की।