यूपी के चित्रकूट में कपड़ा कारोबारी के बेटे के अपहरण के बाद हत्या करने वाला बदमाश कल्लू एनकाउंटर में ढेर हो गया है, जबकि उसका साथी इरफान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दोनों बदमाशों ने कारोबारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे का गुरुवार शाम 6 बजे घर के बाहर से अपहरण किया।