मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को लिखी ‘पाती’ में कहा कि पिछले 9 सालों में नया उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। उन्होंने बताया कि अच्छी कानून-व्यवस्था और सबको साथ लेकर चलने वाली नीतियों की वजह से यूपी देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल हो गया है।